10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया गया*
*
*राजगढ़ 14 जनवरी, 2026*
10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और सेवा को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया गया। जिला/संस्था स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
साथ ही शहीद मनिष विश्वकर्मा पिता श्री सिद्धनाथ विश्वकर्मा ग्राम खुजनेर, शहीद हरिओम नागर पिता श्री दुर्गा प्रसाद नागर ग्राम टुटीयाहेडी, शहीद दिनेश सिंह सौनगरा पिता श्री भीमसिंह सोनगरा ग्राम खोडीयाखेडी, शहीद प्रहलाद सिंह रूहैला पिता श्री अमृतलाल रूहैला ग्राम गुलखेडी कला, शहीद मुमताज खान मंसुरी पिता श्री कादर मंसुरी निवासी राजगढ़, भूतपूर्व सैनिक संगठन जिला अध्यक्ष श्री हिन्दुसिंह दांगी पिता श्री मांगीलाल दांगी ग्राम पीपल्याकला तथा शहीद छोगमल रूहैला पिता श्री बापूलाल रूहैला ग्राम चाटा के शहीदों के परिजनों का सम्मान अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योती राजोरे, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह दांगी द्वारा किया गया।
*
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
घर में ही खेला गया ‘डकैती’ का ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल
धार्मिक मंच से दिया बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
नई कार्यकारिणी से पार्टी को मिलेगी नई दिशा? चर्चा तेज
लंबे इंतजार के बाद फैसला, तीन आरोपियों को उम्रकैद
राजनीति में शब्दों की जंग, उषा ठाकुर के बयान ने खींचा ध्यान