CG Teacher Recruitment 2026: 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, फरवरी तक नोटिफिकेशन
छत्तीसगढ़ : में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) परीक्षा आयोजित करेगा और फरवरी 2026 तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
22 जनवरी को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। बैठक में उन्होंने राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीर समस्या बताते हुए भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी 5000 पदों पर भर्ती व्यापमं के माध्यम से होगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।
परीक्षा-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ेगी
समीक्षा बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। सरकार ने फैसला लिया कि 2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण हुए अन्य योग्य उम्मीदवारों को भी सरकारी सेवा में अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो और योग्य युवाओं को जल्द से जल्द नियुक्ति मिले।
प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत साबित हो सकता है। CG Teacher Recruitment 2026 के तहत नई भर्तियों से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।
चुनावी जोश हाई! बंगाल में 41% पार, तमिलनाडु में 37% से ज्यादा मतदान
पढ़ने की आदत अपनाएं: विश्व पुस्तक दिवस पर सीएम मोहन यादव की अपील
खुशबू सुंदर का संदेश: 'छुट्टी समझकर सोएं नहीं, वोट डालकर अपना अधिकार चुनें'।
गैस सप्लाई होगी आसान, हैदराबाद-नागपुर पाइपलाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी
लखनऊ की शर्मनाक हार: 119 रन पर ढेर हुई टीम, राजस्थान के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी? नुसरत जहां ED के सामने हुईं पेश