इंदौर में कार रेंटल फ्रॉड का खुलासा, आरोपी किराए पर लेकर गिरवीं रखता था कारें, 3 करोड़ लग्जरी गाड़ियां बरामद
इंदौर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) से किराए की कारों की हेरा-फेरी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने कार रेंटल के नाम पर लोगों से ठगी (Car rental fraud) करने वाले शातिर आरोपी संजय कालरा (Sanjay Kalra) को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 24 लग्जरी कारें जब्त की हैं. इस मामले में अब तक 40 से अधिक शिकायतकर्ता सामने आ चुके हैं. पुलिस को पूछताछ में और भी बड़े खुलासों की उम्मीद है.
दरअसल, अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक फरियादी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी संजय कालरा ने उसकी कार किराए पर ली थी. शुरुआत में आरोपी ने करीब दो महीने तक नियमित रूप से किराया दिया, लेकिन इसके बाद अचानक किराया देना बंद कर दिया. जब फरियादी ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा. शिकायत दर्ज होते ही एक के बाद एक कई और पीड़ित सामने आने लगे.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों से महंगी और लग्जरी गाड़ियां किराए पर लेता था और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर गिरवी रखकर मोटी रकम वसूल करता था. आरोपी ने इस तरीके से इंदौर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑडी, एक्सयूवी, थार सहित कई महंगी गाड़ियों को ठगी का माध्यम बनाया.
मामला बढ़ता देख अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अब तक की गई धोखाधड़ी को स्वीकार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 24 लग्जरी कारें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है.
इस मामले को लेकर डीसीपी आनंद कलादि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब तक 40 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पुलिस की पूछताछ अभी जारी है और इसमें करीब 16 और कारों की बरामदगी होना बाकी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे और गिरवी रखी गई कारों के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था. फिलहाल, अन्नपूर्णा थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हुई है.
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनावी माहौल गरमाया: विवादित बयान पर खरगे घिरे, EC सख्त
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
प्रतिशोध की आग: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज