लोकतंत्र के पर्व के रूप में मना 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस* *कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने नव मतदाताओं को दिलाई सशक्त लोकतंत्र की शपथ*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*राजगढ़ 25 जनवरी, 2026*
लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं मतदाता जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने नव मतदाताओं से अपील की कि वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, नव मतदाता एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओं को मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया एवं निर्वाचन प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती हेतु उपस्थित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ एवं नव मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।।
प्रतिशोध की आग: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच समुद्री व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज
मामूली झगड़ा बना मौत का कारण, बेटे ने पिता को पीटा
“लाहौर में कंपनी खोल लो”—धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से Lenskart पर बवाल तेज
आपत्तिजनक आचरण पर सख्त संदेश, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत: बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को हरी झंडी
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी