सेल का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 374 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में दोगुना से ज़्यादा होकर 374.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 141.89 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 24,723.43 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत बढ़कर 27,545.93 करोड़ रुपये हो गई।एक अलग बयान में, कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ''हमने मुनाफे में सुधार किया है, जिसमें कर बाद मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 के नौ महीनों में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ा है। ...मज़बूत बिक्री को घरेलू मांग और बेहतर बाजार पैठ से समर्थन मिला।''अप्रैल-दिसंबर के बीच नौ महीनों में, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,554 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की नौ महीने की अवधि के 970 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 के नौ महीनों में एक करोड़ 43.5 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया और नौ महीने की अवधि के दौरान एक करोड़ 66.1 लाख टन की बिक्री की। इस्पात मंत्रालय के तहत सेल, भारत की शीर्ष पांच इस्पात बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जिसकी कुल क्षमता 2.1 करोड़ टन से ज्यादा है।
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
AJL प्लॉट मामला: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए न्याय का फैसला
मालदा हिंसा पर राजनीति: ममता बनर्जी ने बाहर के गुंडों को ठहराया जिम्मेदार
आदिवासी मजदूरों के अधिकारों को लेकर सोरेन का बड़ा बयान
TMC कार्यालय में कैरम विवाद के बाद CRPF कमांडेंट की वापसी
भाजपा ने सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे पर जताया भरोसा, संगठन को मिलेगी मजबूती
शशि थरूर-मनीष तिवारी को मिली नई राजनीतिक ताकत
तमिलनाडु चुनाव 2026: BJP की पहली लिस्ट में अन्नामलाई को झटका
बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, वकील से 3 करोड़ की ठगी