रायगढ़ में डीएसपी साधना सिंह ने 38 वर्षों की सेवा के बाद लिया सेवानिवृत्ति
रायगढ़। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) साधना सिंह ने 38 वर्षों की दीर्घ और सराहनीय सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुईं। उनके सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित कई अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक सुशांत बनर्जी ने किया।
सेवाकाल और योगदान
डीएसपी साधना सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में उप निरीक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के रूप में बिलासपुर, जांजगीर–चांपा, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ जिलों में विभिन्न थानों में सेवाएं दीं। वर्ष 2018 में निरीक्षक से पदोन्नत होकर डीएसपी बनीं। मुंगेली में पदस्थ रहने के बाद उन्होंने रायगढ़ जिले में उत्कृष्ट योगदान दिया। अंतिम डेढ़ वर्षों तक वे पुलिस मुख्यालय, रायगढ़ में कार्यरत रहीं।
सेवा सम्मान और विदाई समारोह
सेवा सम्मान समारोह में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साधना सिंह को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसएसपी ने उनके 38 वर्षीय करियर को अनुकरणीय बताते हुए कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रशंसा की। उन्होंने साधना सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
उपस्थिति और सम्मान
कार्यक्रम में डीएसपी साधना सिंह का परिवार, शहर के गणमान्य नागरिक, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांत बनर्जी, प्रोबेशनल डीएसपी अजय नागवंशी, आरआई अमित सिंह तथा पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित थे।
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप