स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लोकभवन
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी उद्यान तथा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सामूहिक फोटोग्राफी कराई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए और उन्हें घर, स्कूल तथा गांव में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।
महंगाई सूचकांक के अनुसार एमपी कर्मचारियों के वेतन में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी
ईरान बनाम अमेरिका: कंपनियों को क्यों बनाया लक्ष्य – प्रेशर पॉलिटिक्स या बदला?
जिंदा महिला के खिलाफ फर्जी मृत्यू दर्ज, जमीन कब्जे का आरोप; कलेक्टर ने कार्रवाई का निर्देश दिया
घबराने की जरूरत नहीं, भारत के ईंधन भंडार की क्षमता 40 दिन तक सुनिश्चित
हाईकोर्ट का अपडेट: 60 लाख मामलों में से अधिकांश निपटाए गए, जल्द होगा सभी पर फैसला
प्रशासनिक बदलाव: वन विभाग में चार IFS अधिकारियों का तबादला
शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने हाईवे पर लगाया जाम