यादव समाज का 24 वां सामुहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न 50 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में मुकेश यादव तलेन
मंगलवार को नगर तलेन के समीप श्री कृष्ण धाम लाटाहेडी में यादव अहीर समाज का 24 वां सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें 50 जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। विवाह सम्मेलन में राजगढ़, शाजापुर जिले से यादव समाज के जोड़े शामिल हुए। विवाह सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे समाजजनों ने वर- वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। वैवाहिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। सम्मेलन में वर वधु के परिजनों ने विभिन्न रस्मों का निर्वाहन किया।
आचार्य पंडित दुर्गा शंकर जी व्यास शुजालपुर वालों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। विवाह सम्मेलन में कन्यादान से प्राप्त हुई 2 लाख 50 हजार रूपए की राशि को वधुओं को सम्मेलन समिति द्वारा प्रदान की गई। साथ ही समिति द्वारा गृहस्थी का सामान भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठजन ,व गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा, राजगढ़ विधायक अमरसिंह यादव , भाजपा जिला महामंत्री ममता इंदोरिया , कैलाश सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला,पुर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंवशी आदि नेता ने सम्मेलन में शिरकत की। वही सम्मेलन में तिरुपति पेट्रोल पंप व बालाजी दुध डेरी द्वारा निशुल्क चाय व्यवस्था, फोर्स डिफेंस एकेडमी इंदौर द्वारा ठंडे जल व्यवस्था की गई। वही सम्मेलन में भोजन व्यवस्था दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे तक सुचारू रूप से चलती रही।
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट
क्या सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे बुमराह की गेंदों का जाल?