अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़कर बुराइयों को समाप्त करना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है
" *
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ द्वारा 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम शिव वरदान भवन ,भँवर कॉलोनी में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अमरसिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ,रवि श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर एवं ऐ.के. शर्मा ,प्राचार्य बी. टी.आई. राजगढ़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
जिसमें ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि शिवरात्रि अर्थात परमात्मा कलियुग रूपी घोर अज्ञान अंधकार की रात में धरा पर अवतरित होकर आत्म जाग्रति का ज्ञान देते है।मनुष्य मात्र के अंदर व्याप्त बुराइयों और विकृतियों को समाप्त करते है ,इसी यादगार में शिवरात्रि पर शिव परमात्मा पर अक,धतूरा,बैर आदि वस्तुएं चढ़ाई जाती है जो कि बुराइयों का प्रतीक है।साथ ही सभी को सृष्टि के आदि - मध्य - अंत का तथा कर्मों की गुह्य गति का राज समझाते है,इसीलिए उनके लिए कहा गया है - सत्यम शिवम सुंदरम।आगे दीदी ने सबको परमात्म अवतरण की खुश खबरी सुनाई कि परमात्मा शिव का अवतरण हो चुका हैं और सृष्टि परिवर्तन का कार्य चल रहा हैं।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में भ्राता रवि श्रीवास्तव ने सबको शिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि आज संसार में अज्ञान अंधकार चरम पर है ,मन अशांत है इसलिए हरेक को शांति की आवश्यकता है और ब्रह्माकुमारी आश्रम शांति का केंद्र है।
वही भ्राता श्री अमरसिंह यादव , विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समाज में बिखराव का समय चल रहा है ,सभी के मन में विकृतियों का प्रवेश हो चुका है ,जिसके परिणाम स्वरूप आज सबके अंदर भय है ,निराशा है ,अशांति है और ऐसे समय पर सबको सच्चे ज्ञान की एवं सत्य मार्ग की आवश्यकता हैं। तो इस शिवरात्रि पर हम सभी अपनी विकृतियों को शिव भोलेनाथ पर चढ़ाए और सही अर्थों मे शिवरात्रि पर्व मनाए।
साथ ही भ्राता श्री रघुनंदन शर्मा ,पूर्व विधायक ने भी शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शिवरात्रि पर अपनी बुराइयों को प्रभु अर्पण करे तभी शिवरात्रि मनाने की सार्थकता है।
कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं ने बहुत सुंदर नृत्य के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।साथ ही नाटिका के माध्यम से शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं रिटायर्ड इंजीनियर प्रताप सिंह सिसोदिया, मूलचंद चक्रवर्ती, देवी सिंह सोलंकी अन्य गणमान्य मौजूद रहे
तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में पधारे भाई बहनों ने परमात्मा शिव की श्रद्धा पूर्वक आरती कर परमात्मा शिव का ध्वज लहराया गया एंंव दीपिका दीदी ने ध्वज के नीचे बुराइयों को समाप्त करने तथा आपस में प्रेम ,एकता से रहने की प्रतिज्ञा करायी।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की ,साथ ही सभी भाई बहनों को भी प्रसाद वितरित की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुमारी इंदिरा के द्वारा किया गया।
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत