आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
आगर मालवा. मध्य प्रदेश (MP) के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले के सुसनेर शहर में बच्चा चोरी (child abduction) की अफवाह ने शुक्रवार रात माहौल गर्म कर दिया. करीब 7:30 बजे कृषि उपज मंडी चौराहे पर लोगों ने एक महिला (woman) को संदिग्ध हालत में देखा. अफवाह के चलते लोगों ने उसे घेर लिया और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही भीड़ ने महिला का हाथ पकड़कर जुलूस निकालना शुरू कर दिया.
कुछ लोगों ने महिला के साथ हाथापाई की, जबकि कई लोग उसका वीडियो बनाते रहे. भीड़ महिला को पकड़कर हाईवे की ओर ले जा रही थी. इस दौरान महिला घबराई हुई नजर आ रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई.
तलाशी में मिले खिलौने, बच्चा चोरी की आशंका गलत
थाने में महिला से पूछताछ की गई और शनिवार को उसकी जांच-पड़ताल की गई. तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ खिलौने और अन्य सामान मिला. जांच में सामने आया कि महिला गुजरात के मोरवी जिले की रहने वाली है और मानसिक रूप से बीमार है. वह अक्सर घर से निकल जाती है और कुछ महीनों बाद वापस लौटती है.
थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि महिला का नाम गीता (50) है. उसके पति ने आधार कार्ड और इलाज से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं. उसका मानसिक इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार बच्चा चोरी की आशंका पूरी तरह गलत निकली है. किसी भी बच्चे के गायब होने की सूचना नहीं है.
परिजनों को दी गई सूचना, पुलिस सुरक्षा में महिला
पुलिस ने बताया कि महिला पहले भी पंजाब से बरामद की जा चुकी है. वह 8 से 15 दिन घर पर रहती है और फिर निकल जाती है. फिलहाल उसे पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. मोरवी पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है और उन्हें सुसनेर बुलाया गया है.
इस घटना ने बिना जांच-पड़ताल के अफवाह पर भरोसा कर भीड़ द्वारा की गई हरकतों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चा चोरी की बात निराधार है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार