नदी में गिरी किशोरी को पुलिस एवं एसडीईआरएफ जवानों ने तत्परता से सकुशल निकाला*
*
थाना खिलचीपुर क्षेत्र अंतर्गत झारखंडेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्टॉप पानी डेम के समीप एकल मार्ग से पैदल पुल पार करते समय रिद्धिमा पिता कैलाश सिंगी, उम्र लगभग 15-16 वर्ष, निवासी पैलेस रोड, खिलचीपुर संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 53 अविनाश शर्मा, थाना खिलचीपुर एवं एसडीईआरएफ जवान क्रमांक 89 संजय वर्मा, जिला राजगढ़ द्वारा तत्काल साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए नदी में उतरकर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। किशोरी पूर्णतः सुरक्षित है एवं शेष खैरियत है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी द्वारा दोनों कर्मचारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि संकरे एवं जलमग्न मार्गों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें।
जिला पुलिस राजगढ़
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: हरिवंश नारायण की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात
तेज रफ्तार और विवादित बयान: थार हादसे में विधायक के बेटे पर उठे सवाल
विकेट नहीं मिलने पर उठे सवाल, बुमराह को लेकर इरफान का खुलासा
14 साल की लड़की की मौत का मामला, सिंगर d4vd हिरासत में
सियासी हलचल तेज: BJP संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अहम बैठक के संकेत
Census Self-Enumeration: नाम गलत गया तो सुधार का मौका नहीं? फॉर्म भरते समय रखें ध्यान
हैरान करने वाला दावा: हिंदू से मुस्लिम बनने तक की कहानी, पूर्व कर्मचारी ने खोले राज़
रणबीर कपूर की कामयाबी पर इंडस्ट्री में जश्न, प्रोड्यूसर ने कही दिल छू लेने वाली बात