वाराणसी से दक्षिण और पश्चिम भारत की फ्लाइटें हाउसफुल
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंगलूरू और नवी मुंबई जाने वाले विमानों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को दोनों जगहों पर जाने वाला विमान फुल रहा। दोनों विमानों को पूरी क्षमता के साथ रवाना किया गया। वाराणसी से बंगलूरू के लिए अकासा एयर की 9.55 बजे वाला विमान 173 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। बंगलूरू से वाराणसी आने वाला 5.40 बजे वाले विमान में 188 यात्री बाबतपुर पहुंचे। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी-बंगलूरू रूट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण सेक्टर अब व्यस्त श्रेणी में शामिल हो चुका है। व्यवसायिक, शैक्षणिक और धार्मिक यात्रा के चलते इस रूट पर आवागमन में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अकासा एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उधर, नवी मुंबई-वाराणसी सेक्टर के लिए शुरू हुई नई की उड़ानों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दोनों ही फ्लाइटें फुल रहीं। नवी मुंबई से वाराणसी आने वाली सुबह 9.20 बजे वाले विमान में 185 यात्री बाबतपुर आए।
होली पर घर आना आसान नहीं, किराया दोगुना, सीटें 2 फीसदी ही बचीं
होली आने में सिर्फ 15 दिन शेष हैं। ऐसे में महानगरों में नौकरी करने वालों ने घर वापसी करने के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, फ्लाइट से वापसी करने का मन बना रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कारण यह है कि विमानों में सीटें 2 फीसदी बची हैं और किराया भी दोगुना से अधिक बढ़ गया है। रंगों का त्योहार होली सभी अपने घर और अपनों के बीच मनाना चाहते हैं। ऐसे में महानगरों में नौकरी करने वालों को हर साल घर वापसी करनी पड़ती है। टिकट की मारामारी से सभी को रूबरू भी होना पड़ता है। इस बार फ्लाइट से वापसी का मन बना रहे लोगों को झेलना पड़ सकता है। होली पर सीटों की सीमित रिक्तियों को देखते हुए विमानन कंपनियों ने भाड़ा बढ़ा दिया है। सबसे अधिक किराया बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली का है। मुंबई से वाराणसी आने के लिए मार्च में इंडिगो का 8998, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 9272, अकासा का 8964 और एयर इंडिया का 16193 रुपये किराया है। दिल्ली से वापसी का इंडिगो का 6189, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 6573, अकासा का 13507 और एयर इंडिया का 8968 रुपये किराया है। पुणे का इंडिगो का 7068 और एयर इंडिया का 16541 रुपये किराया है।
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
विपक्ष ने घेरा, सरकार ने कोसा: महिला आरक्षण बिल बना सियासी अखाड़ा
दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी: क्या अपने 100वें होम मैच को जीत के साथ यादगार बनाएगी बेंगलुरु?
कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य; छत्तीसगढ़ के नए धर्म कानून पर उठने लगे विरोध के स्वर
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार