होली का अनोखा रूप: राधारानी मंदिर में लड्डू‑गुलाल उत्सव
मथुरा। राधारानी का गांव बरसाना होली के रंगों में सराबोर होकर झूम रहा है। यहां होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। राधा रानी के दरबार में मंगलवार को लड्डू मार होली खेली गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बरसाना की लड्डू मार होली ब्रज की प्रसिद्ध और अनूठी परंपराओं में शामिल है। राधारानी की नगरी में यह उत्सव फाल्गुन मास में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीजी मंदिर परिसर में पुजारी और गोस्वामी समाज श्रद्धालुओं पर लड्डू बरसाकर होली की शुरुआत करते हैं। भक्त इन लड्डुओं को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर अपने को धन्य मानते हैं। रंग, गुलाल, भक्ति संगीत और राधा-कृष्ण के जयघोष से पूरा बरसाना गूंज उठता है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने यहां पहुंचते हैं। लड्डू होली की अनूठी परंपरा से द्वापर युग से जुड़ी है। मान्यता है कि द्वापर में बरसाना से होली खेलने का आमंत्रण लेकर सखी नंदगांव गई थीं।
बरसाना में लड्डू मार होली।
बरसाना की गोपियों ने पंडा के गालों पर गुलाल लगा दिया। उनके पास गुलाल नहीं था तो वो खाने के लिए दिए गए लड्डुओं को ही गोपियों के ऊपर फेंकने लगा। तभी से यह लीला लड्डू होली की परंपरा आज तक चली आ रही है।
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना
घर में चोरी, लेकिन निशाना बना कुछ अलग; जांच में जुटी पुलिस