सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
सिक्किम| मेंं बर्फबारी हो रही है। इसी बीच पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास कई पर्यटक फंसे है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया गया है।उन्होंने बताया कि शेराथांग और आसपास के इलाकों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच 541 पर्यटक वाहन फंस गए। उन्होंने आगे बताया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से, 2,736 पर्यटकों को ले जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का सख्ती से पालन करें। बर्फबारी की स्थिति में यात्रा करते समय यह सुनिश्चित करें कि वाहन उचित रूप से सुसज्जित हों, जिसमें अनिवार्य रूप से स्नो चेन भी शामिल हैं।
होमगार्ड भर्ती पर रोक, हाई कोर्ट ने दोबारा प्रक्रिया शुरू करने को कहा
बंगाल की सियासत गरम: मोहन यादव ने ममता को बताया ‘अप्पी’
पेशी के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा, शराब घोटाले की जांच जारी
हियरिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए कंपनी ने उठाया कदम
भवानीपुर में टकराव, शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन; ममता पर तीखा हमला
भोपाल से गुजरने की मजबूरी अब नहीं, फोरलेन बायपास से राहत
खुफिया एजेंसियों ने शुरू की तहकीकात, नक्सलियों के पास सोना-नकदी का रहस्य
ग्वालियर में हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, अधिकारी सुरक्षित
युवती के परिवार का दावा, बरामद शरीर उनके घर की बेटी का हो सकता है