राजगढ़ पुलिस द्वारा “एकादश हार्टफुलनेस ध्यान सत्र” का सफल आयोजन*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल* के निर्देशानुसार तथा *Heartfulness Institute (कान्हा शांतिवनम, तेलंगाना)* के संयुक्त तत्वावधान में संचालित साप्ताहिक रविवारीय ध्यान श्रृंखला के अंतर्गत *दिनांक 01 मार्च 2026* को “एकादश हार्टफुलनेस ध्यान सत्र” का आयोजन रक्षित केंद्र, राजगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन *पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण में संपन्न हुआ।
सत्र का प्रारंभ हार्टफुलनेस पद्धति पर आधारित एक प्रेरक वीडियो से हुआ, जिसमें ध्यान के दौरान आने वाले अन्य विचारों से कैसे संतुलित एवं सजग रूप से निपटा जाए, इस विषय पर वर्तमान वैश्विक *मार्गदर्शक परम पूज्य दाजी* के विचार प्रस्तुत किए गए।
एकादश ध्यान सत्र में ध्यान के विविध आयामों, विशेषतः अभ्यास के दौरान उत्पन्न होने वाले विचारों के समन्वय एवं आंतरिक स्थिरता के विषय में *म.प्र. में हार्टफुलनेस के सहायक समन्वयक श्री गोरख पारूलकर* द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत *रिलैक्सेशन, ध्यान, आंतरिक शुद्धिकरण (क्लीनिंग) एवं प्रार्थना* आदि प्रक्रियाओं का सामूहिक अभ्यास कराया गया। “Heartfulness” रिलैक्सेशन का क्रियात्मक संचालन रक्षित निरीक्षक श्री हितेंद्र शर्मा (रीवा) द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक एकाग्रता, धैर्य, सकारात्मक चिंतन एवं भावनात्मक संतुलन का विकास होता है, जो पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक सरल, प्रभावी एवं उत्साहपूर्ण बनाता है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण एवं संवेदनशील ड्यूटी के बीच मानसिक स्वास्थ्य की सुदृढ़ता अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के सत्र पुलिस बल के समग्र कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
कार्यक्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे* *रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान* सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, रक्षित केंद्र राजगढ़ तथा जिले की विभिन्न इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।
नियमित पुस्तक पठन सत्र के अंतर्गत कार्यक्रम का समापन परम पूज्य दाजी द्वारा लिखित साहित्य के महत्वपूर्ण अंश “क्या किसी भी परंपरा का व्यक्ति ध्यान कर सकता है?” के वाचन के साथ किया गया।
राजगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस बल के मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक सुदृढ़ीकरण हेतु इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
*राजगढ़ पुलिस – सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता की मिसाल*
राजगढ़ पुलिस* —
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*:
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार