BO Collection: तीसरे दिन बढ़ी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, 'अस्सी' और 'स्क्रीम 7' नहीं उठा सकीं वीकएंड का फायदा
रविवार का दिन कई फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा है। 'द केरल स्टोरी 2' की रविवार को कमाई बढ़ी है। 'अस्सी' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'स्क्रीम 7' के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। 'ओ रोमियो' का भी यही हाल है। आइए सभी फिल्मों के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। रविवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म ने अब तक 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 'अस्सी' को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। रविवार को इसने 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 6.95 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन 8.48 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें तापसी पन्नू अहम किरदार में हैं।
स्क्रीम 7
अमेरिकी फिल्म 'स्क्रीम 7' ने तीसरे दिन 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। पहले दिन इसने 40 लाख रुपये से खाता खोला था। यह फिल्म 'स्क्रीम' फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त है। इसके निर्देशक केविन विलियमसन हैं।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने रविवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 17 दिनों में इस फिल्म ने कुल 65.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म गैंगस्टर हुसैन उस्तरा पर आधारित है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप