यूके राइडर से जुड़ा नया विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
पिछले दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि अगर वह अपने परिवार से परेशान हैं और उनकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे। इसी वीडियो के बाद अनुराग के भाई कलम ने भी यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक क्रिप्टिक पोस्ट में भी अनुराग पर तंज कसा है।
अनुराग के भाई ने क्रिप्टिक पोस्ट में क्या लिखा?
कलम इंक नाम के इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन ने अनुराग डोभाल के भाई ने एक स्टोरी पाेस्ट की। जिसमें लिखा, ‘ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसको उसका कर्म जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो।’
अनुराग डोभाल ने पत्नी को पीटा?
इस पूरे पारिवारिक विवाद के बीच अनुराग डोभाल के भाई ने कुछ और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। जिसमें अनुराग किसी को दोस्त कह रहा था कि उसने अपनी पत्नी को मारा है। इसी तरह भाई कलम ने कहीं ना कहीं अनुराग पर यह आरोप लगा दिया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। इन आरोपों पर अब तक अनुराग की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है। भाई ने यह भी बताया है कि अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।
अनुराग ने परिवार पर क्या आरोप लगाया था?
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया।
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह
हेट स्पीच विवाद: बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराए शिकायतें
राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह, 19 नए सदस्य शामिल; व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ाया, दौड़-दौड़ाकर किया बेरहमी से पीटा
अरुण देव गौतम होंगे नए DGP, पुलिस महकमे में बदलाव तय
राजधानी में हड़कंप: विधानसभा के अंदर उपद्रव, स्पीकर की कार बनी निशाना
घर में चोरी, लेकिन निशाना बना कुछ अलग; जांच में जुटी पुलिस