बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई
बिलासपुर|छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने हत्या के एक चर्चित मामले में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए साक्ष्यों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि बरामद कंकाल का डीएनए परीक्षण नहीं होने से यह साबित ही नहीं हो पाया कि वह मृतक का ही था. ऐसे में हत्या का अपराध संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सका|
कब अपील दायर की गई थी?
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है. यह अपील सत्र न्यायालय पेंड्रा रोड द्वारा वर्ष 2015 में दिए गए दोषसिद्धि के फैसले के खिलाफ दायर की गई थी|
क्या था पूरा मामला?
अभियोजन के अनुसार, 2 जून 2013 को मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम धुम्माटोला में कमता प्रसाद पाठक उर्फ गन्नू की हत्या कर दी गई थी. आरोप था कि भवानी सिंह, जय सिंह और सुखसेन गोंड ने मिलकर हत्या की और शव को मिट्टी-पत्थर से ढककर छिपा दिया. बाद में 31 जुलाई 2013 को मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई. जांच के दौरान आरोपियों के कथित मेमोरेंडम के आधार पर 11 अगस्त 2013 को केहरा नाला बांध से कंकाल बरामद किया गया|
रिपोर्ट में क्या सामने आया?
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने रिपोर्ट में बताया कि कंकाल से मौत का कारण पता नहीं चल सका. एफएसएल रिपोर्ट में भी केवल इतना कहा गया कि हड्डियां मानव की हैं, लेकिन मृत्यु का कारण और समय निर्धारित नहीं किया जा सकता|
डीएनए जांच नहीं कराई गई
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख था कि हड्डियों को डीएनए प्रोफाइलिंग और डायटम टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा गया है. लेकिन अभियोजन ने बाद में न तो डीएनए जांच कराई और न ही डायटम टेस्ट कराया. हाई कोर्ट ने कहा कि जब अभियोजन का दावा है कि कंकाल आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ, तब यह साबित करना आवश्यक था कि वह मृतक का ही कंकाल है. डीएनए जांच के अभाव में यह महत्वपूर्ण कड़ी साबित नहीं हो सकी|
ओवरलोड लिफ्ट बनी हादसे की वजह, इंदौर में शादी समारोह के बीच 12 लोग घायल
200 साल की हिंदी पत्रकारिता का जश्न, CM योगी ने दिया संदेश
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
लोकतंत्र और जनहित के लिए प्रियंका गांधी ने सच सामने लाने की बात कही
हिमाचल राजनीति गरमाई: जयराम ठाकुर बोले—कांग्रेस को जड़ से खत्म करेंगे
भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
सरकारी बंगला भी नहीं सुरक्षित! कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के घर हुई चोरी
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह