शराब के नशे में फायरिंग, रास्ते से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौके पर मौत
भोपाल।कई बार भौकाल और जलवा दिखाना बहुत भारी पड़ जाता है. ताजा मामला चुरहट से सामने आया. जहां एक व्यक्ति ने अपनी बंदूक का भौकाल ऐसे दिखाया कि उसने एक मासूम की जान ले ली. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मबई से कार्यक्रम के दौरान युवती को गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, वहीं वारदात का वीडियो भी सामने आया है।
गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित हुआ था
मृतका रितिका सिंह जो ग्राम पिपरा थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा की रहने वाली थी. रितिका के भाई उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने मौसी के दामाद मृगेंद्र सिंह के यहां सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई बीती शाम गए हुए थे, उदय ने बताया कि मौसी की लड़की स्वाति सिंह को बेटा हुआ था. जिसकी कल अस्पताल से छुट्टी हुई थी और बेटे के गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
‘भौकाल’ दिखाने के लिए लहरा रहा था असलहा
उदय सिंह के मुताबिक शाम करीब 6:30 बजे गाजे-बाजे के साथ डांस करते हुए अस्पताल से बेटे को लेकर मवई गांव पहुंचे. जहां बच्चे को गृह प्रवेश करने ले जा रहे थे. इसी दौरान शायद शराब के नशे में गांव के ही ऋषि सिंह नामक युवक ने पहले तो अपना जलवा दिखाने के लिए बंदूक लहराई और इसके बाद बगल से गुजरी उसकी बहन रितिका को आरोपी ने बुलाया. जैसे ही उसकी बहन पीछे की ओर घूमी तो आरोपी ने बंदूक से गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही रितिका गिर गई.
गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान रितिका को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का दावा- जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे
उदय ने बताया कि उसकी बहन की जानबूझकर हत्या की गई है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. हालांकि स्थानीय लोगों का यह कहना है कि यह जो हत्या हुई है, यह जलवा और अपना भौकाल जमाने के लिए हर्ष फायरिंग की वजह से हुई है।
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई