नारी शक्ति : सृजन और साहस का उत्सव — अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 50 महिलाओं एवं 20 बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान*
कुलदीप सिंगी बाबा
*
राजगढ़, 10 मार्च 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा युवा विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, उनके साहस, नेतृत्व और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा रहे। इस अवसर पर महिला नेत्री श्रीमती अनीता दुबे (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्रीमती मोना सुस्तानी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे, युवा विकास मंडल संस्था के प्रबंधक श्री राजेंद्र मेवाड़ा, श्रीमती प्रिया चांडक, श्री राजाराम तथा श्री अंकित सहित युवा विकास मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती रश्मि चौहान द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की मुख्य थीम “Give to Gain (दान से लाभ)” पर विशेष चर्चा की गई। इस थीम के माध्यम से लैंगिक समानता के लिए सहयोग, समर्थन और संसाधनों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई, अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस बल, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षकों सहित कुल 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही राजगढ़ जिले की 20 बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त राजगढ़ अभियान, लैंगिक समानता, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित और समान वातावरण निर्माण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस आयोजन ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान अवसरों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत किया।
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं