मैहर में बड़ा हादसा टला, बस में आग लगते ही यात्रियों ने लगाई छलांग
मैहर| जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
भेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार घटना नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुई। जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में कटनी के पास बस अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद बस को मरम्मत के लिए रोका गया और तकनीकी सुधार के बाद दोबारा रवाना किया गया।
मरम्मत के बाद बस रीवा की ओर लौट रही थी। इसी दौरान बस क्रमांक MP 30 P 7070 जब भेड़ा गांव के पास पहुंची तो बस के अगले हिस्से से अचानक चिंगारियां उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
चालक-कंडक्टर ने बुझाने की कोशिश
घटना के दौरान बस चालक और कंडक्टर ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। लपटें बढ़ती देख यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थिति गंभीर होते देख चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।
डायल-112, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही नादन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात डायवर्ट कराया गया, ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
कुछ समय तक बाधित रहा हाईवे का यातायात
बस में आग लगने की घटना के कारण नेशनल हाईवे-30 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, अन्यथा यह घटना बड़ा हादसा बन सकती थी।
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
*संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए विकासखंड स्तर पर उड़ानदस्तों का गठन* कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम --- डॉ दिव्या गुप्ता
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई