समाधान योजना का अंतिम चरण शुरू, 31 मार्च तक मिलेगा लाभ
भोपाल। प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 का लाभ अब तक 22.14 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने उठाया है. योजना के तहत उपभोक्ताओं ने 1062.45 करोड़ रुपए की मूल राशि जमा की है, जबकि 392.28 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ किया जा चुका है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि योजना के दूसरे और अंतिम चरण की अवधि अब 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है।
एक साथ भुगतान करने पर होगा 70 से 90 प्रतिशत माफ
पहले यह योजना 28 फरवरी तक लागू थी. यह योजना 3 नवंबर 2025 से शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को राहत देना है. योजना के तहत 13 माह से अधिक समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को विशेष छूट दी जा रही है. एकमुश्त भुगतान करने पर 70 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है, जबकि किस्तों में भुगतान करने पर 50 से 60 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है।
मध्य क्षेत्र में 6.48 लाख उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार मध्य क्षेत्र में 6.48 लाख उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है. यहां 624.89 करोड़ रुपए मूल राशि जमा हुई है और 286.78 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है. पूर्व क्षेत्र में 8.22 लाख उपभोक्ताओं ने 229 करोड़ रुपए जमा किए, जबकि 74.57 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ हुआ है. वहीं पश्चिम क्षेत्र में 7.44 लाख उपभोक्ताओं ने 208.56 करोड़ रुपए जमा किए और 30.93 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है।
सरकार ने की उपभोक्ताओं को लाभ लेने की अपील
सरकार का मानना है कि योजना से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिली है और बिजली कंपनियों की बकाया वसूली भी बढ़ी है. इसलिए अंतिम चरण में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ लेने की अपील की गई है।
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव