रेडक्रॉस सोसाइटी की सेवा भावी पहल बनी चर्चा का विषय* *पोस्टमार्टम रूम के बाहर ‘परिजन विश्राम स्थल’ का निर्माण, नगर को मिला मर्चुरी फ्रीजर
** कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*राजगढ़ 12 मार्च, 2026*
मानव सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली संस्था भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की उप शाखा नरसिंहगढ़ द्वारा जनहित में की गई एक महत्वपूर्ण पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।संस्था द्वारा शोकग्रस्त परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाकर “परिजन विश्राम स्थल” का निर्माण कराया गया है। यह कार्य उप शाखा नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में तथा जिला शाखा राजगढ़ के सचिव श्री संजय शेखर शर्मा के विशेष प्रयासों से पूर्ण हुआ है।
साथ ही पूर्व में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों को लंबे समय तक धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती थी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा यह मानवीय पहल की गई और पोस्टमार्टम रूम के बाहर एक सुसज्जित शेड का निर्माण कराया गया।जिसे “परिजन विश्राम स्थल” नाम दिया गया है। अब यहां परिजनों को बैठने और ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।जिससे उन्हें कठिन समय में कुछ राहत मिल सकेगी। इसी के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगर में मर्चुरी फ्रीजर की व्यवस्था भी की गई है। अब तक नरसिंहगढ़ क्षेत्र में डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण कई बार परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा नगर के लिए एक मर्चुरी फ्रीजर क्रय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
रेडक्रॉस सोसाइटी की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कदम बताया है।संस्था के पदाधिकारी का कहना है कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य संकट और कठिन परिस्थितियों में लोगों की सहायता करना है और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव श्री शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में संपूर्ण राजगढ़ जिले में भी इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है ताकि आमजन को आवश्यकता के समय बेहतर सहयोग मिल सके।
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत