मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन जिला इकाई राजगढ़ ने TET के आदेश को निरस्त कराने जिला स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन।*
*
प्रांतीय आहवान पर मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा वर्तमान में टीईटी परीक्षा कराने के संबंध में डीपीआई द्वारा जारी किए गए आदेश के विरोध में ज्ञापन सोपा गया। वर्तमान में कार्यरत सभी प्राथमिक शिक्षक, एवम माध्यमिक शिक्षक तत्समय जो नियम बनाए गए थे उन नियमों को पूर्ण करने के पश्चात ही अपनी सेवा में आए हैं । लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के आदेश आनन फानन में जारी किए गए हैं। जो कि पूर्णतः अनुचित है। जिसका आज राजगढ़ जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में शिक्षक विरोध कर रहे हैं इसी क्रम में राजगढ़ जिले के समस्त अध्यापक/ शिक्षक साथियो ने एकत्रित होकर एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम राजगढ़ के नायाब तहसीलदार श्री कमल सोलंकी को सोपा गया। ज्ञापन में निवेदन किया है कि यदि टीईटी परीक्षा के सम्बंध में जारी आदेश को निरस्त नहीं किया जाता है तो समस्त शिक्षक बंधु एकजुट होकर हर स्तर पर इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा शासन से मांग करते हैं कि तत्काल टीईटी परीक्षा का निकला गया आदेश निरस्त किया जावे। ज्ञापन सोपने वालों में शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राणावत, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंदर सिंह तोमर ,मुकेशविजयवर्गीय मुकेश शर्मा विजय भद्रावले, रामबाबू शर्मा ,भरत गोयल,नरेंद्र जाधव कमल सिंह चौहान, संदीप सिंह चौहान, मनोज शर्मा ,, कुशल राव राजेंद्र सिंह खींची, रामबाबू पुष्पद, जुगराज सिंह वर्मा ओम प्रकाश कुसुम महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रियंका चौरसिया, पिंकी भिलाला, सीमा मेवाडे ममता जांगड़ा, उषा शर्मा, नीलम त्रिपाठी, वंदना चौहान राधा आर्य ,शोभा तिवारी मांगीलाल चौहान , मनोहर सिंह परमार, नरेंद्र सिंह परमार सुनील दुबे अशोक शर्मा लक्ष्मी नारायण भिलाला गिरिराज भलवाला सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।
पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन: ऐतिहासिक फैसलों की उम्मीद में देश, रात 8:30 बजे होगा सीधा प्रसारण
सावधान निजी स्कूल संचालक! RTE प्रवेश से मना करने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई