हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-डंपर की टक्कर में 1 की मौत
कानपुर। में पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार तड़के इटावा-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस्पात नगर के पास बने पुल के ऊपर एक तेज रफ्तार डंपर ने नेपाल जा रही डबल डेकर टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 57 यात्री भीतर ही फंस गए। हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अग्निशमन विभाग और पुलिस ने खिड़कियां तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब टूरिस्ट बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी। इसमें कुल 57 लोग सवार थे।
घायलों को हैलट अस्पताल भेजा
इस्पता नगर पुल के ऊपर डंपर ने बस को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस की खिड़कियां और लोहे के हिस्से काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। कुल 57 यात्रियों में से 15 साधारण घायल, चार गंभीर और एक अति गंभीर यात्री को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत