नई दुल्हन 9वीं क्लास की छात्रा, दानिया शाह के पति की पांचवीं शादी से सनसनी
कराची। में अक्सर कई मशहूर हस्तियां अपनी कई शादियां करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. एक ऐसा ही मामला अब फिर सामने आया है. पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद ने 5वीं शादी कर ली है. हैरत की बात ये है कि उन्होंने इस बार नाबालिग लड़की से शादी की है. हकीम की नई दुल्हन अभी 9वीं क्लास की स्टूडेंट है।
सोशल मीडिया पर हकीम शहजाद हुए ट्रोल
दानिया शाह पाकिस्तान की मशहूर टिक टॉकर हैं. पाकिस्तान में उनके फैंस भी खूब हैं. दानिया शाह और हकीम शहजाद की शादी करने के बाद से ही दोनों काफी सुर्खियों में हैं. दानिया शाह हकीम की चौथी पत्नी हैं. वहीं जब हकीम शहजाद की पांचवाीं शादी की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग हकीम शहजाद को काफी ट्रोल कर रहे हैं. इसका कारण बताया जा रहा है कि हकीम शहजाद ने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से 5वीं शादी कर ली है, जो कि हकीम शहजाद की बेटी की उम्र की है।
हकीम शहजाद ने साधी चुप्पी
हकीम शहजाद सोशल टिक टॉकर दानिया शाह से शादी करने के बाद अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वे कई शादियां कर चुके हैं. इस बीच उनकी पांचवीं शादी की खबर भी सोशल मीडिया पर आई है. हकीम की एक लड़की के साथ एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये हकीम शहजाद की पांचवीं पत्नी है और 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है. हालांकि अभी तक हकीम शहजाद ने इसको लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
‘दानिया शाह से प्यार नहीं, पहले से तीन पत्नियां हैं’
कुछ दिन पहले हकीम शहजाद का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था. इस इंटरव्यू के दौरान हकीम शहजाद ने दानिया शाह के साथ रिश्तों को लेकर बात की थी. हकीम शहजाद ने कहा था कि मेरे अंदर दानिया शाह के लिए कभी भी रोमांटिक फीलिंग्स नहीं रहीं. मेरे मन में दानिया शाह के लिए प्यार नहीं है. मेरे पहले से 3 बीवियां हैं। हालांकि हकीम शहजाद टिक टॉकर दानिया शाह से शादी करने के बाद ही सुर्खियों में आए थे. वहीं दानिया शाह ने अपने पहले पति आमिर लियाकत की मौत के बाद हकीम शहजाद से दूसरी शादी की थी. हकीम शहजाद टीवी होस्ट थे।
विकेट नहीं मिलने पर उठे सवाल, बुमराह को लेकर इरफान का खुलासा
14 साल की लड़की की मौत का मामला, सिंगर d4vd हिरासत में
सियासी हलचल तेज: BJP संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अहम बैठक के संकेत
Census Self-Enumeration: नाम गलत गया तो सुधार का मौका नहीं? फॉर्म भरते समय रखें ध्यान
हैरान करने वाला दावा: हिंदू से मुस्लिम बनने तक की कहानी, पूर्व कर्मचारी ने खोले राज़
रणबीर कपूर की कामयाबी पर इंडस्ट्री में जश्न, प्रोड्यूसर ने कही दिल छू लेने वाली बात
सास-ससुर ने अपने नहीं, जेठानी के बच्चों को दिया ज्यादा प्यार, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
9 महीने तक चुप रही छात्रा, अब बताया धर्मांतरण गैंग का सच
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल