प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में दूर से दिखा धुएं का गुबार, 5 टैंकरों ने बुझाई आग
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीते 2-3 दिनों से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बीते बुधवार यानि 18 मार्च को जहां ईवी कार में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं उसी दिन पेस्ट कंट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से कई मजूदर अस्पताल में भर्ती हुए थे. वहीं रविवार को अब एक स्क्रैप प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है.
आसमान में दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार
बताया जा रहा है कि शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवर में मौजूद एक गोरी स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. धुएं के गुबार को आसमान में 2-3 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और तुरंत पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया.
फैक्ट्री में बने थे मजदूरों के कमरे, रखा था सिलेंडर
दमकल विभाग के सब इंस्पेक्टर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि "जैसे ही हमें आग लगने की जानकारी मिली, हम तुरंत मौके पर पहुंचे और तकरीबन पांच पानी के टैंकरों के माध्यम से आग की घटना पर काबू पाया है. वहीं जब हम फैक्ट्री में पहुंचे तो देखा कि जिस जगह पर आग लगने की घटना घटित हुई है, उसी के अंदर फैक्ट्री के मजदूरों के कमरे भी बने हुए थे और उनमें गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे.
करीब 35 लाख का नुकसान
जहां सबसे पहले फैक्ट्री के अंदर रहने वाले मजदूरों को घटनास्थल से बाहर किया. साथ ही कमरों में रखे हुए गैस सिलेंडरों को भी बाहर किया. उसके बाद फैक्ट्री में लगी हुई आग की घटना पर काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि गनीमत रहीं कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में स्क्रैप संबंधित प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है. तकरीबन 35 लाख रुपए से अधिक का नुकसान प्रारंभिक तौर पर फैक्ट्री संचालक द्वारा होना बताया जा रहा है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हो."
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग की अपील
संपत्ति विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, अधेड़ पर गोली चलाकर हमला
पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे पहली बार, सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में ली सदस्यता