अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायक निलंबित*
कुलदीप सिंगी बाबा
*
*राजगढ़ 24 मार्च, 2026*
जिले में शासकीय योजनाओं एवं पंचायत कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत खिलचीपुर की ग्राम पंचायत हालाहेडी में पदस्थ सचिव श्री लखन सिंह खींची द्वारा पंचायत के विभिन्न कार्यों में अनियमितता बरतते हुए श्री बालाजी ट्रेडर्स, ब्यावराकलां (प्रोप्राइटर कुशल सिंह दांगी, सरपंच पुत्र) को वेंडर बनाकर राशि का आहरण किया गया। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त फर्म वर्तमान में ब्यावराकलां में संचालित नहीं है तथा राशि आहरण की प्रक्रिया नियम विरुद्ध पाई गई। उक्त गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री लखन सिंह खींची, सचिव ग्राम पंचायत हालाहेडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसी प्रकार, जनपद पंचायत राजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनोती में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक श्री देवेंद्र शर्मा, जो कि पूर्व में जनपद पंचायत जीरापुर की ग्राम पंचायत काशीखेड़ी में पदस्थ थे द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में समान नाम वाले अन्य हितग्राही को लाभ प्रदान करते हुए राशि में अनियमितता करने का प्रकरण प्रकाश में आया है। उक्त मामले में श्री देवेंद्र शर्मा को निलंबित/विरत करते हुए आगामी आदेश तक जनपद पंचायत राजगढ़ से संबद्ध किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
महिलाएं कौन सा रुद्राक्ष पहनें? जानिए धार्मिक मान्यताएं और पहनने की विधि
पौराणिक रहस्य: Kal Bhairav ने क्यों दिया Brahma को दंड, जानें पूरी कथा
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की