महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने मजबूत खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने शानदार रक्षा और आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बनाए रखा।
दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की कप्तान किरण पिस्दा ने एक महत्वपूर्ण गोल किया और 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम ने अपनी इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा। अंततः छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 1-0 से हराकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल कौशल और टीमवर्क का परिचय दिया। यह मुकाबला पूरे समय दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम, खेल विभाग के अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
मंत्री का आरोप: केंद्र की नीतियों से ऑटो गैस सप्लाई प्रभावित
बंगाल में घुसपैठ रोकने की रणनीति: क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला?
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, परियोजना से प्रभावित होने का डर
उज्जैन में 21 घंटे तक चला ऑपरेशन, बोरवेल से निकले मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप