रायपुर के काजी पर लगे आरोप, बोर्ड ने किया सख्त ऐक्शन
रायपुर|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया गया है. उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई है. आरोप है कि उन्होंने देर रात कई महिलाओं को अश्लील मैसेज किए और आपत्तिजनक बात की. इस बारे में शिकायत राज्य वक्फ बोर्ड के पास पहुंची थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई|
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना से जुड़े अली फारूकी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे. महिला का कहना था कि काजी उससे कहता था कि वह उसके तलाक में मदद करेगा. इसके बाद उसने हलाला के लिए जोर डाला. पीड़ित महिला ने पहले परिवारवालों को इस बारे में बताया फिर उन्होंने वक्फ बोर्ड को शिकायत की. इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे काजी के पद से बर्खास्त कर दिया गया|
राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा?
राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने इस बारे में कहा कि मुस्लिम समाज को शहर काजी ने शर्मसार कर दिया है. महिलाओं से अश्लील और आपत्तिजनक बातें करना, उनके घर तुड़वाना और हलाला जैसे मामले सामने आए हैं. काजी के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं. वह महिलाओं को धमकाता था. कहता था कि मैं तलाक करवाऊंगा और बाद में हवाला के लिए मेरे पास ही आना पड़ेगा|
पहले भी विवादों में रहे
ये पहली बार नहीं है, जब शहर काजी विवादों में रहे. दो साल पहले (अक्तूबर 2023) हेडफोन लापता हो जाने के बाद काजी ने एक नाबालिग की जमकर पिटाई की थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है|
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट सख्त, कहा- बिना सबूत नहीं हटाया जा सकता जज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल