कोलकाता पिच को लेकर मचे बवाल के बाद गंभीर ने लिया ऐसा फैसला कि सब चौंक गए
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से हरा दिया था. चूंकि यह मुकाबला मात्र ढाई दिनों में समाप्त हो गया था, इसके कारण ईडन गार्डन्स की पिच और क्यूरेटर की जमकर आलोचना भी हुई. कई सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स और दिग्गज खिलाड़ियों ने पिच की आलोचना की, लेकिन गौतम गंभीर ने सबको चौंकाते हुए पिच का समर्थन किया था.
पिच क्यूरेटर से गले मिले गौतम गंभीर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. मगर उससे पहले टीम इंडिया ने 18 नवंबर को कोलकाता में वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन किया. इस अभ्यास सत्र के दौरान जब कोच गौतम गंभीर मैदान पर आए, तो वो पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गले मिलते दिखे. इससे पहले गौतम गंभीर ने कोलकाता की पिच और क्यूरेटर मुखर्जी के बचाव में आकर कहा था कि, "हम इसी तरह की पिच चाहते थे. मुझे लगता है क्यूरेटर ने काफी सपोर्ट दिखाया, हम ऐसी ही पिच कंडीशन चाहते थे, मगर जब अच्छा नहीं खेलते तो ऐसे परिणाम आते हैं."
इसके अलावा गंभीर ने यह भी कहा कि पिच कैसी भी रही हो, 124 रनों का टारगेट चेज किया जा सकता था. गंभीर ने टीम इंडिया की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा था. उनका कहना था कि अच्छा डिफेंस और संयम से बैटिंग करके बल्लेबाज रन बना सकते थे. दूसरी ओर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर पिच के संदर्भ में गौतम गंभीर के समर्थन में बयान दे चुके हैं. गावस्कर का कहना था कि पिच में बहुत ज्यादा खराबी नहीं थी और 124 रनों का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रनों पर ढेर हो गई थी.
वर्ल्ड कप में भारतीय तीरंदाज का जलवा, धीरज ने दो स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
हाथापाई के दावे से गरमाया सोशल मीडिया, भारत-पाक कप्तानों के वायरल वीडियो की पड़ताल
वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को चटाई धूल, जीत के बने तीन सबसे बड़े हीरो
गर्मी में त्वचा की चमक बढ़ाएंगे ये बदलाव, स्किन दिखेगी फ्रेश और हेल्दी
दोबारा परीक्षा का मौका, छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
Bhopal में डेटा सिक्योरिटी वर्कशॉप का उद्घाटन आज
फ्रेश और ग्लोइंग लुक के लिए अंडर-आई ब्लश बन रहा महिलाओं की पहली पसंद
गर्मियों का खास स्वाद: मिनटों में तैयार करें खट्टा-मीठा आम का अचार
NCP(I) कैसे बनी चर्चा में? 822 वोट से 20 सांसद तक का सफर