"Squid Game 2" के बाद फैंस के लिए आई खुशखबरी, 2025 में आएगा "Squid Game 3" सीजन!
Squid Game: 'Squid Game 2' पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुआ और नए साल पर ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया कि 2025 में ही तीसरा सीजन आएगा। इसके बाद से ही फैंस तमाम तरह की थ्योरी बना रहे हैं, जो वायरल हो रही हैं। अब इस पर प्येलर नंबर 456, फ्रंटमैन और शो के प्रोड्यूसर ने एक हिंट दिया है। 'Squid Game' की कास्ट गी-हुन फेम ली जंग-जे, फ्रंट मैन फेम ली ब्युंग-हुन और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक 'फर्स्ट वी फीस्ट' शो में थे। जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। प्लेयर नंबर 456 ली जंग-जे ने सवाल पढ़ते हुए कहा, 'Squid Game' सीजन 2 एक क्लिफहैंगर के साथ खत्म होता है। फैंस पहले से ही अगले सीजन को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं।
फ्रंटमैन ने दिया हिंट
इस पर फ्रंटमैन Byung-hun ने जवाब दिया, 'सच कहूं, कोई भी सही नहीं था।' पर जब उनसे विंग खाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उसे नहीं खाया और कहा कि ऐसा नहीं होता है। तभी प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें खाना पड़ेगा तो फ्रंटमैन ने जवाब दिया, 'तो इसका मतलब है कि मैं सीजन 3 की एंडिंग को स्पॉइल कर दूं? मेरा मतलब है, अगर आप यही चाहते हैं. तो मैं इसके बजाय ऐसा करना चुनूंगा।' तभी जंग-जे ने कहा, 'अगर मैं होता, तो मैं बस एक स्पाइसी विंग खा लेता और इसे खत्म कर देता। आप अपने कॉन्ट्रैक्ट पर एक बार फिर से नज़र डाल सकते हैं?' इसके बाद ब्युंग-हुन कहते हैं, 'सीजन 3 का अंत है... फ्रंट मैन... आपके किरदार के सामने... अपना मुखौटा उतारेगा और कहेगा... मैं तुम्हारा पिता हूं... मुझे इसका खेद है।'
फैन की थ्योरी
एक फैन थ्योरी है कि 'Squid Game 2' में दिखाया जाता है कि फ्रंटमैन वहां पर भी मौजूद था, जब ओ इल-नाम की एक इमारत में अपार्टमेंट में मौत हो जाती है। वो उसकी आंखें बंद करता है। वो उस दिन के बारे में भी सोचता है, जब पहले पार्ट ने ओ इल-नाम ने वीआईपी को अटैंड नहीं किया था और उसने कहा था कि उसे गेम देखने से ज्यादा गेम खेलना पसंद आएगा। उस दिन उसकी तबीयत भी थोड़ी खराब होती है।
तीसरे सीजन में होगा खुलासा
अब फैंस इसे रिलेट कर रहे हैं कि फ्रंटमैन और कोई नहीं, बल्कि ओ इल-नाम का ही बेटा है। दूसरे पार्ट में गी-हून पकड़ा जाता है और उसके साथ क्या होगा, ये तीसरे पार्ट में ही पता चलेगा। इसके साथ ही और भी कई सवालों के जवाब इस शो के आने के बाद ही पता चलेंगे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ठोका शतक, करियर की ऐतिहासिक पारी
फिर तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को बाहर निकाला
नए साल का बड़ा तोहफा! 1 जनवरी से CNG-PNG के दाम घटेंगे, आम नागरिक को होगा फायदा
Border 2 में सनी देओल लेंगे 50 करोड़! पहले पार्ट में मिले थे सिर्फ इतने पैसे
राजपूताना शौर्य और इतिहास का केंद्र बनेगा भोपाल का महाराणा प्रताप लोक, जल्द होगा भव्य लोकार्पण
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल, रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोतने दिया इस्तीफा
विदेशी सैलानी अनुभव करेंगे बनारस का स्वाद, सारनाथ में बनेगा क्योटो स्टाइल फूड स्ट्रीट
Dhurandhar के लिए बैंकॉक में पाकिस्तान का ल्यारी, 20 दिन और 500 मजदूर लगे काम पर
Post Office की स्कीम से आसान निवेश, सिर्फ ब्याज में कमा सकते हैं 4.5 लाख