भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में, पहला T20 मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. बुधवार 22 जनवरी को होने वाले मैच से पहले दोनों टीमों की तैयारी पूरी हो गई है. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की जोस बटलर के हाथों में है. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में शुरुआत करना चाहेंगी. बारबाडोस में T20 विश्व कप जीतने के बाद से डिफेंडिंग चैंपियन भारत कोई सीरीज नहीं हारा है. 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी सबसे बड़ी खबर है. टेस्ट टीम के प्रमुख सदस्य यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है, जबकि हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हुई है. ध्रुव जुरेल टीम में नया चेहरा हैं, जिन्होंने जितेश शर्मा की जगह दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह बनाई है.
पिच और वेदर रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हमेशा रन बरसते हैं. यहां आईपीएल के दौरान भी बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिले थे. ईडन गार्डन बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है. मैच में ओस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. यहां रन चेज काफी आसान होगा. जहां तक मैच के दौरान मौसम की बात है तो उसे साफ रहने का अनुमान लगाया गया है. बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है और तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड.
मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव की मांग, MP हाई कोर्ट ने ई‑रिक्शा पर सुनवाई शुरू की
नेरशल हेराल्ड, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
जोधपुरा के शिक्षक कैलाश चन्द्र राठौर को मिला जिला स्तरीय अंग्रेजी शिक्षक सम्मान* शासकीय प्राथमिक विद्यालय जोधपुरा संकुल केंद्र माचलपुर ब्लॉक जीरापुर जिला राजगढ़ के शिक्षक श्री कैलाश चन्द्र राठौर को डाइट कार्यालय राजगढ़ में अंग्रेजी शिक्षक सम्मान मिला ।
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर और एंबुलेंस अनिवार्य
IND vs SA: लखनऊ T20 में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव? ये खिलाड़ी कर सकता है एंट्री!
विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने ठोका शतक, करियर की ऐतिहासिक पारी
फिर तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को बाहर निकाला
नए साल का बड़ा तोहफा! 1 जनवरी से CNG-PNG के दाम घटेंगे, आम नागरिक को होगा फायदा
Border 2 में सनी देओल लेंगे 50 करोड़! पहले पार्ट में मिले थे सिर्फ इतने पैसे