मुकेश अंबानी का दमदार डेब्यू, जियो ब्लैकरॉक NFO से जुटाए ₹17,800 करोड़
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल असेट मैनेजमेंट कंपनी जियो ब्लैकरॉक ने अपने NFO से 17,800 करोड़ रुपये के फंड जुटा लिए हैं. अंबानी ने एनएफओ में डेब्यू करते ही कमाल कर दिया है. असेट कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने तीन नकद या डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं के जरिए ये फैसे इकट्ठा किए हैं.
जियो ब्लैकरॉक, भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका स्थित ब्लैकरॉक के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है. जियो ब्लैकरॉक ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय पहली पेशकश में 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से अधिक खुदरा निवेशकों ने एनएफओ में निवेश किया है.
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का तीन दिन का एनएफओ, जो 30 जून को शुरू हुआ और 2 जुलाई 2025 को बंद हुआ, ने 90 से ज्यादा बड़े संस्थागत निवेशकों को आकर्षित किया. ये दिखाता है कि लोग जियोब्लैकरॉक के डेटा-बेस्ड और डिजिटल-फर्स्ट इनवेस्टमेंट अप्रोच पर कितना भरोसा करते हैं. इसके अलावा, कैश/डेट म्यूचुअल फंड स्कीम्स को रिटेल इनवेस्टर्स से भी शानदार रिस्पॉन्स मिला. 67,000 से ज्यादा लोगों ने इस दौरान इन फंड्स में पैसा लगाया. कंपनी के मुताबिक, चाहे बड़े संस्थान हों या आम निवेशक, जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड्स को हर तरफ से जबरदस्त सपोर्ट मिला है.
जियोब्लैकरॉक के एमडी और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि हमारे पहले एनएफओ को मिला ये शानदार रिस्पॉन्स हमारे इनोवेटिव इनवेस्टमेंट अप्रोच, रिस्क मैनेजमेंट और डिजिटल-फर्स्ट स्ट्रैटेजी का सबूत है. ये भारत के बदलते इनवेस्टमेंट सीन में एक नई ताकत बनने की हमारी शुरुआत है, जो हर तरह के निवेशक को सर्विस देगी.
ये हैं कंपनियां शामिल
2 जुलाई 2025 को खत्म हुआ ये एनएफओ भारत का सबसे बड़ा कैश/डेट फंड सेगमेंट था, जिसने जियोब्लैकरॉक को देश के 47 फंड हाउसेज में डेट एसेट्स के मामले में टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया. जियोब्लैकरॉक के ये पहले फंड्स निवेशकों को कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट मैनेज करने के कई ऑप्शन्स देते हैं, जो अलग-अलग लिक्विडिटी, रिस्क और रिटर्न गोल्स को पूरा करते हैं.
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान