जिसका भाजपा के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ब्रह्मा कुमारीज की जिला प्रभारी पी के मधु दीदी रिटायर्ड एसडीओ प्रताप सिंह सिसोदिया रिटायर्ड एसडीओ आर सी शर्मा  सहित गीता मानस प्रचार समिति के सदस्यों द्वारा फीता काट एवं बाबा अमरनाथ मां वैष्णो मैया की पूजा कर किया भव्य झांकी का उद्घाटन किया। 

ज्ञान सिंह गुर्जर ने झांकी के अवलोकन उपरांत कहा कि प्रथम बार इतनी भव्य झांकी राजगढ़ में बनी है जो राजगढ़ के लोगों को नई दिशा प्रदान करेंगी। ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहां की इतनी भव्य झांकी का हमें साक्षात  दर्शन कराया।
  ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले में प्रथम बार इतनी दिव्य एवं भव्य झांकी व गुफा बनाई जा रही है। 
झांकी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक तक शाम 4  से रात 10 बजे तक खुलेगी। प्रतिदिन शाम  7:30 बजे महाआरती होगी।
   23 फरवरी रविवार को *महिला संगीत व महिला संगोष्ठी* " *घर बने मंदिर* " विषय पर रखी गई ।
24  व 25 फरवरी को ज्ञानमय नाटिका व प्रोजेक्टर शो के माध्यम से परमात्मा के सत्य स्वरूप के बारे में अवगत कराया जायेगा ।
वही शिवरात्रि के दिन 26 फरवरी बुधवार को प्रातः 8:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम ,शिव ध्वजारोहण ,सुंदर नृत्य नाटिका द्वारा शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य व शिव परमात्मा पर चढ़ाने वाले प्रतिको के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया जाएगा। शिवरात्रि के दिन  पूरे दिन गुफा शिव दर्शन अर्थ खुली रहेगी। इस झांकी में वैष्णो देवी, विषय विकारों में जकड़े मानव का चित्रण, आने वाला स्वर्णिम भारत, श्री लक्ष्मी श्री नारायण का राज्य ,श्री कृष्ण की रासलीला कलात्मक मूर्तियां द्वारा सतयुग को वह विषय वेतन नदी कुंभकरण विकारों में जकड़े मनुष्य के द्वारा वर्तमान भारत  कलयुग  को दर्शाया गया । राजयोग  मेडिटेशन कक्ष मे भगवान से दिल की बातें पत्र के माध्यम से अर्पण करने हेतु योग कक्ष बनाया गया। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को अमरनाथ बाबा का दर्शन लाभ लेने आने हेतु ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने अपील की।