चैम्पियंस ट्रॉफी में आज होगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला
लाहौर। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में शनिवार को यहां के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला होगा। इस मैच में दोनों ही टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कोच ब्रेंडन मैकुलम की इंग्लैंड टीम ने 2023 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद से कोई एकदिवसीय सीरीज नहीं जीती है। इस टूर्नामेंट से पहले उसे भारत में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस प्रकार देखा जाये तो दोनो ही टीमों की हालत एक सी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस बार पैट कमिंस कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण शामिल नहीं हैं। इससे भी वह कमजोर हुई है। नाथन एलिस, आरोन हार्डी, सीन एबॉट जैसे युवा तेज गेंदबाजों को टीम में जगह मिली है। वहीं टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ के पास है।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच में मध्य के ओवरों में स्पिनरों को सहायता मिलती है। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पांच बड़े खिलाड़ी चोटों के कारण टीम से बाहर है। इसमें कमिंस , जोश हेजलवुड , मिचेल स्टार्क के अलावा ऑलराउंडर मिचेल मार्श व कैमरन ग्रीन हैं। वहीं मार्कस स्टोइिनस ने संन्यास ले लिया है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम के पास जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और ब्रायडन कार्स के रूप में एक अच्छा आक्रमण है। उसके पास स्पिनर आदिल रशीद स्पिन हैं जिन्हें खेलना कंगारुओं के लिए आसान नहीं रीहेगा। बल्लेबाजी में उसे हैरी ब्रूक, बेन डकेट , जो रुट जैसे बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं :
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), नाथन एलिस, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, एडम जम्पा।
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार