अहमदाबाद-लंदन विमान हादसे के मृतकों और मेडिकल कॉलेज के दिवंगत डॉक्टरों के लिए की गई प्रार्थना..
  आज दरगाह  मस्जिद परिसर में शुक्रवार (जुमे) की नमाज़ के बाद एक विशेष दुआ का आयोजन किया गया ।  हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटना में मारे गए 265 लोगों की आत्मा की शांति के लिए इमाम साहब द्वारा प्रार्थना की गई।

इमाम साहब ने दुआ करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की..
के दिवंगतों के परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान हो।
दरगाह कमेटी की ओर से रसूलपुरा मदरसे में कुरान खानी का आयोजन कर सभी  की शांति (मगफिरत) के लिए कुरान शरीफ पढ़ा गया।

सदर मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि "इस कठिन समय में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस कठिन घड़ी से निकलने की शक्ति मिले।"

यह आयोजन समुदाय में एकता और इंसानियत की मिसाल बना, जिसमें बड़ी संख्या में नमाज़ी ने शिरकत की और दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।