क्यों जी खिलचीपुर में 15 दिन में ही दरक गया नया सीसी रोड.....
खिलचीपुर। बस स्टैंड से गोपी गार्डन के पास से ही कंवर जी महाराज मंदिर तक 15 दिन पहले बनाए गए रोड में मोटी-मोटी दरारें पड़ गई एवं रोड पर रोलर नहीं चलने के कारण रोड दरकने लगा है।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार ने ना तो रास्ते पर रोलर चलाया और ना ही रोड की दबाई करवाई और ना ही एस्टीमेट के मुताबिक जो मटेरियल लगाना था उससे आधा भी नहीं लगाया।
महज 15 दिन में ही जगह-जगह होने वाली दरारों और दरकते हुए रोड को लेकर स्थानीय रहवासियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि नपा इंजीनियर एवं सीएमओ ने एक बार भी रोड को आकर नहीं देखा और अवगत कराने के बाद भी नोटिस भिजवाता हूं यह कहकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
इस प्रकार की मिली भगत से एस्टीमेट से आधा मटेरियल लगाकर शासन को लाखों करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत.