राजगढ़ 18 जून, 2024
         सम्पूर्ण प्रदेश के साथ राजगढ़  जिले में भी मंगलवार 18 जून को “स्कूल चलें हम अभियान” का शुभारंभ हुआ। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में विधायक श्री अमर सिंह यादव, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। साथ ही बच्चों को पुस्तकें भेंट कर उनका स्वागत किया गया। 
       कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी, जिला कीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह परमार सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बच्चे व उनके अभिभावक शामिल हुए।