RCB की विजय परेड रद्द, अब चिन्नास्वामी में गूंजेगा जीत का जश्न
RCB 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स ने 6 रनों से मात दी. RCB की इस जीत के बाद पहले ये खबर आई थी कि बेंगलुरु पहुंच कर टीम इस जीत का जश्न का विक्ट्री परेड के जरिए मनाएगी. लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक चैंपियन टीम की विक्ट्री परेड कैंसिल कर दी गई है. अब इसका सेलिब्रेशन सिर्फ सम्मान समारोह के जरिए होगा.
अब इस तरह से मनाया जाएगा IPL जीत का जश्न
दरअसल बेंगलुरु की पुलिस ने RCB की टीम को विक्ट्री परेड की इजाजत नहीं दी है. शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. दरअसल बेंगलुरु की पुलिस ने RCB की टीम को विक्ट्री परेड की इजाजत नहीं दी है. बेंगलुरु की टीम दोहपर 1 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. इसके बाद शाम 5 बजे से सम्मान समारोह की शुरुआत होगी, जिसका आयोजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा. इस सेरेमनी के लिए स्टेडियम में उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी जिनके पास Pass या टिकट होगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम के आस पास पार्किंग की सुविधा कम है इस वजह से प्रशासन ने लोगों को मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
RCB vs PBKS फाइनल मैच का हाल
IPL 2025 फाइनल मैच के बारें में बताएं तो पंजाब किंग्स ने यहां टॉस जीतकर पहले RCB को बल्लेबाजी के लिए कहा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए. विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे. पंजाब की तरफ से काइल जैमिसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए.
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी लेकिन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन दबाव में आते हुए दिखे. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े. लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठी. शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी.
’सफलता की कहानी’’* *मानपुरा देव की 'लखपति दीदियां' बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन कर हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय, भोपाल की थोक मंडियों तक पहुंच रही गांव की ताजी सब्जियां* कुलदीप सिंगी बाबा
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा