ग्राम पंचायत कुंडीबे की सरपंच श्रीमती होकमबाई दिल्ली में होंगी सम्मानित*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*राजगढ़ 23 जनवरी, 2026*
ग्राम पंचायत कुंडीबे की सरपंच श्रीमती होकमबाई को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24×7 जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल एवं स्वच्छता समिति अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती होकमबाई के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुंडीबे में निरंतर जलापूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिसकी सराहना राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। इसी क्रम में उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान हेतु दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित श्री उमाकांत चौधरी, असिस्टेंट इंजीनियर श्री योगेंद्र सिंह तोमर, मैनेजर सहभागिता श्री सत्येंद्र जैन सहित जल निगम के समस्त स्टाफ ने श्रीमती होकमबाई को शुभकामनाएं प्रेषित कीं एवं सम्मान समारोह हेतु दिल्ली के लिए रवाना किया। यह सम्मान ग्राम पंचायत कुंडीबे के लिए गौरव का विषय है और अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
यमुना में नाव हादसे का बढ़ता आंकड़ा: लापता युवक का शव मिला, 15 लोगों की मौत की पुष्टि
विकास के नए अध्याय की तैयारी: पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का बड़ा निर्णय लेने वाला है भारत
फिल्म पायरेसी पर शिकंजा, सैकड़ों पायरेटेड लिंक हटाए गए
कर्मचारियों के प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप: नोएडा फेज-2 में तोड़फोड़, गाड़ियों में आग, सुरक्षा कड़ी
मोहन यादव सरकार की बैठक में अहम निर्णय: फसल नुकसान पर राहत, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
इंडियन पॉइंट प्लांट विवादों में: हडसन नदी में प्रदूषण और भारी पर्यावरणीय नुकसान के आरोप
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बताया समाज का आदर्श