फिल्म पायरेसी पर शिकंजा, सैकड़ों पायरेटेड लिंक हटाए गए
थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई थी। इसके बाद फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही 10 अप्रैल को फिल्म रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर बड़ी कार्रवाई की है।
6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने सुपरस्टार विजय की फेयरवेल फिल्म ‘जन नायकन’ की HD प्रिंट में अवैध ऑनलाइन लीक के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
300 से ज्यादा पायरेटेड लिंक्स हटाए
यह कार्रवाई फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस की शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि फिल्म को बिना अनुमति कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस दौरान 300 से ज्यादा पायरेटेड लिंक भी हटा दिए हैं, ताकि फिल्म के अवैध प्रमोशन को रोका जा सके।
साइबर क्राइम विंग की अपील
साइबर क्राइम विंग ने लोगों से अपील की है कि वे ‘जन नायकन’ या किसी भी कॉपीराइट कंटेंट को डाउनलोड, स्ट्रीम या शेयर न करें। उन्होंने साफ कहा कि पायरेसी एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपील के साथ चेतावनी
साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जो लोग सोशल मीडिया, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या वेबसाइट्स के जरिए ऐसे पायरेटेड कंटेंट को फैलाते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वहीं, केवीएन प्रोडक्शंस ने भी एक बयान जारी कर लोगों से कहा है कि वे तुरंत ऐसे अवैध लिंक डिलीट कर दें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज, बैठक टलने के बाद अचानक फिर बुलाई गई
ऑपरेशन चक्षु-360 के तहत कोतवाली राजगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता* *अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की 04 तथा घटना में प्रयुक्त 02 सहित कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद* कुलदीप सिंगी बाबा
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती,* *समय-सीमा से बाहर मामलों को तत्काल फाइन करने के निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना