*ऑपरेशन शुध्दि के तहत जिला राजगढ़ पुलिस की सिलसिलेवार बड़ी कार्यवाही** **अंतर्राज्यीय एमडी ड्रग्स निर्माण व तस्करी गिरोह का पर्दाफाश “**
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
**गिरोह के सरगना सहित पाँच आऱोपी गिरफ्तार**
**21.510 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स एवं 309 किलोग्राम से अधिक रॉ मटेरियल जप्त कुल अनुमानित कीमत ₹30 करोड़**
जिला राजगढ़ में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बन्जारे एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.व्ही.एस. नागर के मार्गदर्शन में थाना माचलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.2026 से 11.02.2026 तक लगातार सिलसिलेवार एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण एवं तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।
🔹 *प्रथम कार्यवाही (04.02.2026) – अवैध निर्माण फैक्ट्री का खुलासा*
थाना माचलपुर पुलिस द्वारा जिला झालावाड़ (राजस्थान) की जिला विशेष टीम से प्राप्त सूचना पर ग्राम गोघटपुर में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी रघुनंदन पाटीदार द्वारा एमडी ड्रग्स निर्माण किया जाना पाया गया। आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर फॉर्च्यूनर वाहन MP13ZG0012 छोड़कर फरार हो गया। जिस पर थाना माचलपुर मे आऱोपी रघुनंदन पाटीदार के विरुध्द अपराध क्रमांक 31/26 धारा 30 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
मौके से लगभग 43 किलोग्राम रॉ मटेरियल, विभिन्न केमिकल एवं निर्माण उपकरण जप्त किए गए।
अनुमानित कीमत – 4 करोड़ रुपये।
🔹 *द्वितीय कार्यवाही (07.02.2026) – राजगढ पुलिस के डर से आऱोपीयो द्वारा जंगल में फेंके गए 266.900 किलोग्राम केमिकल जप्त*
दिनांक 07.02.2026 को थाना माचलपुर पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक चार पहिया वाहन से संदिग्ध ड्रम फेंके गए हैं। सूचना पर उनि. गुड्डू कुशवाह, इंचार्ज थाना प्रभारी मय पुलिस बल एवं शासकीय वाहन के मौके पर पहुचे जहाँ जंगल क्षेत्र में खेत की बनी खंती की तलाशी ली गई, जहाँ 05 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम (कंटेनर) पड़े मिले।
जिनमे एमडी ड्रग निर्माण मे उपयोग किये जाने वाला कैमिकल जिसका वजन (ड्रम सहित) 266.9 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये होना पाया गया जिस पर थाना माचलपुर मे अपराध क्रमांक 35/26 धारा 30 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
🔹 *तृतीय कार्यवाही(10.02.26) – वाहन की पहचान एवं तीन आरोपी अभिरक्षा में*
पुलिस टीम द्वारा ग्राम आदमपुरा क्षेत्र में विवेचना के दौरान घटना स्थल का नक्शा तैयार किया गया एवं स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में दिनांक 07.02.2026 को एक सिल्वर कलर की मारुति वैगनआर कार द्वारा संदिग्ध नीले रंग के केमिकल ड्रम जंगल क्षेत्र में फेंकने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई।
जांच के दौरान ग्राम रामगढ़ स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। फुटेज में दिनांक 07.02.2026 को सिल्वर कलर की मारुति वैगनआर कार क्रमांक RJ02CF2543 को आते-जाते देखा गया। उक्त सीसीटीवी रिकॉर्डिंग विधिवत जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
वाहन संबंधी जानकारी प्राप्त करने पर उक्त कार ललित कुमार गुर्जर निवासी बरखेड़ा खुर्द, जिला झालावाड़ के नाम पर पंजीबद्ध होना पाया गया। वाहन की तलाश के दौरान मुखबिर सूचना पर ब्राह्मणगांव क्षेत्र में संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार संदेही—
1. दिनेश गुर्जर पिता कालूलाल गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरखेड़ा खुर्द थाना बकानी
2. ललित गुर्जर पिता भगवान सिंह गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरखेड़ा खुर्द थाना बकानी
3. रामेश्वर गुर्जर पिता कैलाश गुर्जर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटरा राड़ी थाना बकानी
घटना में प्रयुक्त सिल्वर कलर की मारुति वैगनआर कार क्रमांक RJ02CF2543 को जप्त कर थाना लाया गया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि दीपक पिता भगवान गुर्जर ने उन्हें उक्त ड्रम जंगल क्षेत्र में फेंकने के लिए कहा था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे ड्रम दीपक के अरनिया स्थित स्थान से लेकर आए थे।
🔹 *निर्णायक कार्यवाही (11.02.2026) – 21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जप्त गिरोह के सरगना गिरफ्तार*
दिनांक 11.02.2026 को निरीक्षक भागीरथ शाक्य थाना प्रभारी माचलपुर को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, उपनिरीक्षक धर्मवीर पलैया, उपनिरीक्षक अजय यादव, सउनि शादाब खान, सउनि राकेश सिंह सहित अन्य स्टाफ सम्मिलित रहा।
*कार्यवाही का विवरण* :
🔹 *प्रथम दबिश (आरोपी दीपक गुर्जर)*
मुखबिर सूचना पर ग्राम माणा के पास से आरोपी दीपक गुर्जर (29 वर्ष) निवासी ग्राम अरनिया को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने घर ग्राम अरनिया में एमडी ड्रग्स छिपाकर रखने की जानकारी दी गई।
कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए, पंचों की उपस्थिति में आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहाँ किचन में रखे कार्टून से 10.160 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। विधिवत तौल, सीलिंग एवं जप्ती की कार्यवाही की गई तथा आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
🔹 *द्वितीय दबिश (आरोपी रघुनंदन पाटीदार)*
आरोपी दीपक की निशानदेही पर संदेही रघुनंदन पाटीदार (34 वर्ष) निवासी ग्राम गोघटपुर को बरखेड़ा खुर्द (राजस्थान) से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बाबाजी वाले सरसों के खेत में मादक पदार्थ छिपाकर रखने की जानकारी दी गई।
पंचों की उपस्थिति में खेत से हरे रंग के कार्टून में रखी 11.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई। विधिवत तौल, सीलबंदी एवं जप्ती उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
*कुल जप्ती*:
10.160 किलोग्राम (दीपक गुर्जर से)
11.350 किलोग्राम (रघुनंदन पाटीदार से)
कुल = 21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स
अनुमानित कुल कीमत = 21 करोड़ रुपये
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है एवं मादक पदार्थ निर्माण एवं सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
*उक्त कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी माचलपुर निरीक्षक भागीरथ शाक्य
उप निरीक्षक के रुप मे - उनि. गुड्डू कुशवाह , उनि राहुल रघुवंशी,उनि. धर्मवीर पलैया थाना खिलचीपुर, उनि. अजय यादव थाना ब्यावरा सिटी, उप निरीक्षक अभय सिंह थाना नरसिंहगढ़
सहायक उपनिरीक्षक – सउनि राकेश सिह
प्रधान आरक्षक के रूप में- प्रआर. 71 प्रदीप सोलंकी, प्रआर. 542 दुलीचंद, प्रआर. 703 अवधेश शर्मा, प्रआर.(कार्य) 83 रुपेश बैरागी, प्रआर. 336 चेतन, प्रआर. 342 फतेहसिंह, प्रआर. 458 दीपक यादव, प्रआऱ 643 केशव राजपुत, प्रआर 461 मनोज परिहार थाना ब्यावरा सिटी , प्रआऱ 269 रूपराम थाना ब्यावरा सिटी एवं प्रआऱ 160 हेमंत थाना कालीपीठ शामिल रहे।
आरक्षक स्तर पर- आर. 702 नरहरि मिलन, आर. 125 राजीव समाधिया, आर. 79 दिनेश भील, आर. 965 पप्पू दांगी, आर. 974 गोविन्द, आर. 781 अमित श्रीवास्तव, आर. 766 रविन्द्र, आर. 900 विष्णु, आर. 562 बालचंद यादव, आर. 1050 सीताराम, महिला आरक्षक म.आर. 206 चारु शर्मा, थाना नरसिंहगढ़ से आरक्षक 233 सुनील मीणा , आरक्षक 288 धर्मेन्द्र , आरक्षक 527 राघवेन्द्र एवं आरक्षक 543 पवन उपस्थित रहे।
*तकनीकी टीम* – उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे ,सउनि शादाब खान ,प्रआऱ 42 कुलदीप कुभकार ,प्रआऱ 625 राजेन्द्र मीना, आर 1023 अशोक राहोरिया ,आर सुमित ,आऱ अतिंम सोलंकी का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता