नकली मैंगो जूस बनाते व्यक्ति पकड़ा, हानिकारक केमिकल जब्त कार्रवाई जारी*
कुलदीप सिंगी बाबा जिला ब्योरो चिफ 9425621951
*
*राजगढ़ 23 मार्च, 2026*
जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नकली मैंगो जूस बनाते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान रतीलाल सोनकर निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश) को आर्टिफिशियल स्वीटनर सक्रीन, रंग, शक्कर व चासनी का उपयोग कर मैंगो जूस तैयार करते हुए पाया गया। मौके से मैंगो जूस, शक्कर चासनी एवं सक्रीन के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
साथ ही लगभग 5 किलो आर्टिफिशियल स्वीटनर सक्रीन जब्त किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक माना जाता है। जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित व्यक्ति बिना वैध खाद्य लाइसेंस के जूस तैयार कर रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत पंचनामा बनाकर कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में बाहरी राज्यों से कई लोग जिले में मैंगो जूस के ठेले लगाते हैं, जिनमें कुछ लोग रंग, केमिकल एवं अखाद्य पदार्थों का उपयोग कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में इस प्रकार की जांच लगातार जारी है और मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नकली मैंगो जूस बनाते व्यक्ति पकड़ा, हानिकारक केमिकल जब्त कार्रवाई जारी*
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
ट्रंप का बयान: जंग टली, बिजली संयंत्रों पर हमले टालने का निर्णय