सैमसन के शॉट्स और मुरलीधरन की गेंदबाजी, फैंस ने उठाया लुत्फ
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक भव्य फैन इवेंट का आयोजन किया। इस खास मौके पर टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी एक साथ नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया। इवेंट में फैंस को मैदान पर खिलाड़ियों के बीच मजेदार मुकाबले देखने को मिले, जिनमें एक दिलचस्प टक्कर ने सबका ध्यान खींचा। यह मुकाबला था संजू सैमसन और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बीच।
सैमसन vs मुरलीधरन, धोनी बने विकेटकीपर
इस खास मुकाबले में संजू सैमसन का सामना श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से हुआ। इस मुकाबले को और खास बना दिया एमएस धोनी ने, जो विकेटकीपिंग कर रहे थे। शुरुआत में सैमसन ने कुछ गेंदों को संभलकर खेला, लेकिन फिर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आगे बढ़े। मुरलीधरन ने अपनी चतुराई से उन्हें छकाया और धोनी के पास स्टंपिंग का सुनहरा मौका आ गया।
धोनी से हुई चूक, सैमसन को मिला जीवनदान
चौंकाने वाली बात यह रही कि धोनी ने गेंद को स्टंप पर रोल करने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गए। उस समय सैमसन क्रीज से काफी बाहर थे, लेकिन उन्हें राहत मिल गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद धोनी हंसते नजर आए, जिससे मैदान पर मौजूद फैंस भी मुस्कुरा उठे।
आखिरी गेंद पर सैमसन का धमाका
हालांकि, सैमसन ने अगली गेंद पर भी बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का जड़ दिया। इस शॉट के साथ ही पूरा चेपॉक स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा।
वर्ल्ड कप हीरोज का सम्मान
इवेंट के दौरान धोनी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों संजू सैमसन, शिवम दुबे और अंडर-19 कप्तान आयुष म्हात्रे को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए।
नए सीजन से पहले मजबूत CSK
पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके ने मिनी ऑक्शन में मजबूत टीम तैयार की है। अब टीम आईपीएल 2026 में छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जताई नाराजगी
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग