एम बी कॉन्वेंट विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
*
संडावता।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित एम बी कॉन्वेंट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षाधिकारी महोदय सारंगपुर श्री सुरेश जी बीरमाल, संकुल प्राचार्य श्री पी सी रावतिया जी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश जी दुबे एवं विद्यालय डायरेक्टर श्री महेश जी पटेल,जगदीश जी नागर,मोहन जी नागर,भारत जी नागर, एल एन नागर एवं राजेश जी पटेल ने मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतिया दी गई जिसमें विभिन्न प्रकार के नृत्य, गायन एवं बालिका बचाओ के ऊपर नाटक प्रस्तुत किया जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अबेकस का प्रदर्शन अबेकस शिक्षक नरेंद्र नायक के नेतृत्व में किया गया।मुख्य अतिथि श्री सुरेश बीरमाल जी ने छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा किए गए नृत्य पर प्रसन्न होकर ये गीत तुम्हारे लिए कविता सुनाकर बच्चों की प्रशंसा की। संकुल प्राचार्य महोदय ने बताया कि किसी भी कार्य को यदि हम अपनी लगन और निष्ठा से करे तो कोई कार्य असंभव नहीं होता है।
स्कूल डायरेक्टर श्री मोहन जी नागर ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी होना जरूरी है।हम शिक्षा के विकास के लिए कभी भी पीछे नहीं हटेंगे, विद्यालय में शिक्षा को प्रगति की ओर ले जाने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। स्कूल प्रिंसिपल ओम गौर ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि ये शिक्षा,व्यक्तित्व विकास और सामाजिक एकता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक रोहित पाल के निर्देशन में बच्चों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल कॉर्डिनेटर अनूप उपाध्याय ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा चर्चा में, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले सियासी हलचल तेज
पत्नी के गायब होने पर पति फरमान का वीडियो वायरल, खोज में जुटी जनता
अमेरिका-ईरान टकराव से बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
सरहद पार पहुंचा ‘ट्रैक्ड’ गिद्ध: भोपाल से छोड़ा गया, 7 दिन में 1274 KM उड़ान का खुलासा
व्यापार में बड़ा कदम: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से कम होंगे आयात शुल्क
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: WSJ रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं बड़ा सैन्य कदम