जब आप सो रहे थे.........तब आधी रात को सड़कों पर निकाली महिलाएं
कोलाकाता । बंगाल की वहां दो काली रातें। पहली शर्मिंदगी से भरी हुई। दूसरी रोष से भरी हुई। पहली रात, मेडिकल कॉलेज में 31 साल की डॉक्टर के साथ बर्बर रेप और हत्या। दूसरी रात, 14-15 अगस्त की दरमियानी रात जब देश भर की महिलाओं ने वारदात के विरोध में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। एम्स, आईआईटी, आईआईएम, आरएमएल और कई बड़े संस्थानों की कामकाजी महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर नारे लगाए। मगर, कथित गुंडों के प्रदर्शन में घुल मिल जाने और तोड़फोड़ करने के बाद पुलिस ने सख्ती बरती जिससे माहौल अलग ही हो गया।
देश भर की महिलाएं 14 अगस्त को रात 11 बजकर 55 मिनट को सड़कों पर उतरी। हाथों में तख्तियां, बैनर लिए महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। सड़कों पर महिलाएं ‘आजादी की आधी रात को महिलाओं की आजादी के लिए’ के नारे लगा रही थीं।
कोलकाता और देश के कई अन्य हिस्सों में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं अपने, अपनी बेटियों के लिए सुरक्षा की मांग करती रहीं। कहा जा रहा है कि अभी इसतरह के शांतिपूर्ण तरीके से और विरोध किए जाएंगे जिसमें नई दिल्ली के एम्स सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों भी शामिल हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की मांग जोरदार है और एकदम साफ है, सुरक्षा नहीं, ड्यूटी नहीं।
पुलिस का कहना है कि लगभग 40 लोगों के एक ग्रुप ने अस्पताल में प्रवेश किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद पुलिसकर्मियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन