महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर
इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला...जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 साल का रिकॉर्ड: लाखों बेटियों-बहुओं लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत