वायनाड त्रासदी में अब भी 180 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वायनाड। वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद बचाव टीमें लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। रेस्क्यू के सातवें दिन टीम को दो शव मिले हैं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 380 से ज्यादा हो गई है। अभी भी 180 लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है, उनकी तलाश की जा रही है। वहीं इस त्रासदी के सात दिन बाद स्कूल खोले गए लेकिन अभी छात्रों की आमद कम है।
जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम को दो शव मिले हैं। वहीं केरल सरकार ने भी शवों की पहचान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। केरल सरकार ने लापता लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण के लिए जीवित बचे लोगों और रिश्तेदारों के खून के सेम्पल लेना शुरू कर दिया है। वहीं नागरिक आपूर्ति विभाग भी लापता लोगों की पहचान के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड और लिंक किए गए फोन नंबरों का विवरण जुटाने में लग गया है।
वायनाड जिले में 599 बच्चों और छह गर्भवती महिलाओं समेत दो हजार पांच सौ से ज्यादा लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएमओ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक वायनाड जिले के मेप्पडी और अन्य ग्राम पंचायतों में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए 16 राहत शिविर बनाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक इन राहत शिविरों में 723 परिवारों के 2,514 लोगों ने शरण ली है, जिनमें 943 पुरुष, 972 महिलाएं और 599 बच्चे शामिल हैं। राहत शिविरों में छह गर्भवती महिलाएं भी रह रही हैं।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
UGC समर्थन रैली बनी विवाद का कारण, पुलिस जांच में जुटी
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम