गाजा में हमास चीफ हानिए के 3 बेटों की मौत
गाजा/तेल अवीव । इजराइल के हमले में देर रात हमास चीफ इस्माइल हानिए के तीन बेटों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने गाजा के अल-शती कैंप के पास एक कार पर एयरस्ट्राइक की। इसमें इस्माइल हानिए के तीन बेटों, 3 पोतियों और एक पोते की मौत हो गई। मौत की पुष्टि खुद हानिए ने की है।
इजराइली सेना का कहना है कि हानिए के तीनों बेटे आतंकी थे। सेना के मुताबिक, अमीर हानिए हमास में स्क्वाड कमांडर था। वहीं, हाजेम और मोहम्मद हानिए ऑपरेटिव्स थे। तीनों सेंट्रल गाजा में हमला करने के लिए जा रहे थे। इनमें से एक इजराइलियों को बंधक बनाने में भी शामिल था।
तीनों की शहादत का सम्मान करते हैं
इस्माइल हानिए ने कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा को तीन बेटों की मौत की पुष्टि की। कहा कि उनकी शहादत का सम्मान हमें देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया। वहीं, अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में हानिए ने कहा कि हमास सरेंडर नहीं करेगा और हमले जारी रखेगा। हानिए ने कहा, उनका (इजराइलियों का) खून यरुशलम और अल-अक्सा की आजादी के लिए बहाएंगे। इसी राह पर बिना संकोच के आगे बढ़ते रहेंगे। उनके खून से हम अपने लोगों और अपने उद्देश्य के लिए आशा, भविष्य और स्वतंत्रता लाएंगे।
हमारी मांगें साफ हैं। दुश्मन अगर सोचता है कि बातचीत से कुछ बदलाव आ सकते हैं तो यह उसकी गलतफहमी है। अगर उन्हें लगता है कि मेरे बेटों को निशाना बनाकर हमास को अपनी स्थिति बदलने के लिए मजबूर किया जा सकता है तो यह गलत है। मेरे बेटों का खून हमारे लोगों के खून से ज्यादा प्रिय नहीं है।
हानिए के 13 बच्चे हैं
हानिए ने अल जजीरा को बताया कि उसके 13 बच्चें हैं। 7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक उसने 60 परिजनों को खोया है। हानिए ने कहा कि उसने भी वह दर्द झेला है जो बाकी फिलिस्तीनी झेल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि हानिए के बेटे ईद मनाने के लिए अपने परिजनों के घर जा रहे थे। तभी इजराइली सेना ने उनकी कार पर एयरस्ट्राइक की।
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम धमकी से मची अफरा-तफरी, परिसर सील कर जांच शुरू
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, मुख्यमंत्री निवास में लेंगे विभागीय बैठक
नकली/अस्वच्छ पैकेज्ड वाटर से सेहत को खतरा